फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cylinder and utensils stolen from school kitchen

Bilaspur News: स्कूल की रसोई से सिलिंडर और बर्तन चोरी

Wed, 29 Jul 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cylinder and utensils stolen from school kitchen
घुमारवीं के सिल्ह स्कूल में हुई चोरी। स्रोत: जागरूक पाठक
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिल्ह में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बरसात की छुट्टियों के चलते बंद है स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिल्ह में चोरों ने बरसात की छुट्टियों के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल बंद होने का फायदा उठाते हुए चोर रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर समेत मध्यान्ह भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह विद्यालय का चौकीदार नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचा तो उसने रसोईघर का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर जांच करने पर गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई। प्रबंधन के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर एक गैस सिलिंडर, चार बड़े कुकर, दो बड़े पतीले और एक कड़ाई अपने साथ ले गए। यह सामान विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करने में इस्तेमाल किया जाता था। आशंका है कि स्कूल कई दिनों से बंद होने के कारण चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed