{"_id":"583c68774f1c1b2d1ede5616","slug":"custmer-get-electricity-bill-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिलों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिजली बिलों से मिलेगी निजात
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
बिलासपुर शहर के 8500 से अधिक उपभोक्ताओं को अब बिजली के भारी भरकम बिलों से निजात मिलेगी। बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को आ रही समस्या को देखते हुए बिल बांटने के कार्य को आउटसोर्स कर दिया है।
विज्ञापन
इससे उपभोक्ताओं को अब एक साथ हजारों के बिल नहीं आएंगे बल्कि उन्हें हर महीने बिल जारी किए जाएंगे। पहले चरण में यह सुविधा बिलासपुर शहर के उपभोक्ताओं को मिलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद बोर्ड के अधिकारी इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू करेंगे। योजना के तहत अब अगले माह से शहर में रह रहे उपभोक्ताओं को हर माह बिजली का बिल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिजली बोर्ड के उपभोक्ताओं को तीन से चार महीने के बिजली बिल एक साथ जारी किए जाते थे। इससे उपभोक्ताओं को एक समय में हजारों रुपये बिल अदा करना पड़ता था। वहीं सरकार की सब्सिडी का भी कम लाभ मिल पाता था। इससे हजारों उपभोक्ताओं को लाखों की चपत लग रही थी।
इसकी वजह यह है कि प्रदेश सरकार ने अगल-अलग यूनिट पर अगल-अलग रेट तय कर रखे हैं। तीन माह का बिल एक साथ आने से अधिक यूनिट काउंट की जाती है। इससे प्रति उपभोक्ता को दो से तीन सौ रुपये अतिरिक्त बिल अदा करना पड़ता है।
इससे उपभोक्ताओं का बिजली बोर्ड के प्रति भारी रोष था। बिजली बोर्ड के रिकार्ड के अनुसार बिलासपुर शहर में 8500 से अधिक उपभोक्ता है। हालांकि, शहर में करीब 3500 के करीब मकान है, जहां पर लोगों ने एक से अधिक कनेक्शन लिए हुए हैं।
बिजली बोर्ड बिलासपुर डिविजन के अधिशाषी अभियंता ओपी चंदेल ने बताया कि लगातार उनके पास बिजली की बिलों की शिकायतें आ रही है। इसे लेकर आउटसोर्स कर्मियों को हायर कर बिजली का बिल देने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। अब अगले माह से बिलासपुर शहर के उपभोक्ताओं को हर माह बिजली का बिल आएगा।