फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture activity

नयना देवी पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, बिना दर्शन लौटी

Wed, 18 Mar 2020 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
culture activity
श्री नयना देवी जी में मंदिर के कपाट बंद होने के बाद सुनसान पड़ा मंदिर परिसर। - फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। कोरोना वायरस के चलते विश्व विख्यात तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी मंदिर को मंगलवार लगभग 11:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए बंद कर दिया गया जिस कारण मंदिर पहुंचने वाले अधिकतर श्रद्धालुओं को बिना माता के दर्शनों के ही भारी मन से वापस लौटना पड़ा। जो श्रद्धालु 11:15 बजे तक मंदिर के अंदर प्रवेश कर चुके थे उन्हें माताजी के दर्शन करवाए गए लेकिन जो श्रद्धालु मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर थे उन्हें वापस अपने घरों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ज्येष्ठ मंगलवार यानी संक्रांति के बाद आने वाले पहले मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री नयना देवी मंदिर में उमड़ती है। वहीं मंगलवार को भी श्रद्धालु काफी मात्रा में मंदिर पहुंच रहे थे लेकिन कोरोना वायरस के खौफ से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद करना पड़ा। जिस कारण श्रद्धालु मायूस होकर अपने घरों को लौट रहे थे। इतना ही नहीं श्री नयना देवी मंदिर न्यास की ओर से 12 महीने चलने वाला लंगर भी मंगलवार से बंद कर दिया गया है। मंदिर में आने वाले कई श्रद्धालुओं को बिना दर्शन वापस लौटना पड़ा। उनमें से एक अन्य श्रद्धालु बलविंदर सिंह गुरुदेव सिंह गांव पायल जिला लुधियाना का कहना था कि लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय करके वह माता जी के दर्शनों के लिए यहां आए थे। उनका कहना था कि दो दिन पहले उन्हें माताजी ने स्वप्न में दर्शन दिए थे तथा यहां आने का आदेश प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके चार बेटियां हैं तथा बेटे की मन्नत के लिए वह यहां पर आए थे। उन्हें उस समय भारी ठेस पहुंची जब उन्हें मंदिर में दर्शनों से वंचित रखा गया।
विज्ञापन

उधर मंदिर न्यास के चेयरमैन और एसडीएम श्री नयना देवी जी सुभाष गौतम ने बताया कि सरकार के आगामी आदेशों तक मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद रहेगा।
इस दौरान मंदिर में केवल पुजारी वर्ग और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही रहेंगे। इसके अलावा कोई भी मंदिर में प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के साथ लंगर भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है कि बैरियरों पर ही श्रद्धालुओं को इस नई व्यवस्था के बारे में अवगत करवाया जाए और उन्हें वहीं से ही वापस भेज दिया जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को ही उन्हें आदेश प्राप्त हुए हैं कि मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed