{"_id":"5e667d248ebc3eebc218bd5d","slug":"culture-activity-bilaspur-news-sml3271011127","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी जी में दो दिन में 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी जी में दो दिन में 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। होल्ला मोहल्ला उत्सव के चलते उतरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी में भी भारी संख्या में सिख और हिंदू श्रद्धालु आनंदपुर साहिब से माता श्री नयना देवी के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की प्राचीनकाल से ही आस्था रही है कि वह पहले श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला में गुरु महाराज के दर्शन करने के उपरांत गुरु का लाहौर पहुंचते हैं और गुरु का लाहौर से होते हुए माता श्री नयना देवी की परिक्रमा करके वापस अपने घरों को जाते हैं।
इसी के चलते पिछले 2 दिनों से माता श्री नयना देवी के दरबार में सिख श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है तथा भारी संख्या में सिख श्रद्धालु माताजी के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में हिंदू और सिख भाई चारे की मिसाल यहां देखने को मिल रही है। एकजुट होकर यहां सभी श्रद्धालु माताजी के दर्शन कर रहे हैं तथा माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करके प्राचीन हवन कुंड में आहुति डालकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
गौर हो कि श्री नयना देवी में सिखों के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह ने माता नयना देवी के मंदिर में पहुंचकर यज्ञशाला में हवन किया था। इसके चलते होल्ला मोहल्ला में सिख व हिंदुओं के भाईचारे की मिसाल यहां देखने को मिल रही है। सोमवार को लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि हर पहलू पर पूरी नजर है तथा पुलिस प्रहरी पूरी जिम्मेवारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
.