फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture activity

‘मां तुझे सलाम...’ गीत पेश कर बटोरीं तालियां

Fri, 24 Jan 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
culture activity
बिलासपुर में चल रहे व्यास उत्सव के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। व्यास उत्सव मेला-2020 के दूसरी संध्या में एकल गायन वर्ग क, ख, ग और घ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में व्यास अस्पताल के एमडी रोशन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि व्यास उत्सव समिति प्रतिभाओं को निखारने के लिए बहुत ही शानदार कार्य व्यास उत्सव के रूप में कर रही है। इनके इस कार्य में मेरा पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन

व्यास उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चेयरमैन संतोष जोशी, विजयराज उपाध्याय, कृष्ण कांत ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और व्यास जी की प्रतिमा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

व्यास उत्सव आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि एकल गायन वर्ग ख में आराध्य ने सलाम उन शहीदों को, दीक्षा ने हम नन्हे राही, अलौकिक ने किसी की मुस्कुराहट, प्रिया ने भारत माता की जय, कृष्णा ने जन-गण-मन, शिवांश ने लौकी केंद्र, आराध्य ने तेरे नाम से जी लूं पर बेहतरी प्रस्तुति दी। आराध्य शर्मा के सलाम उन शहीदों को गाने पर पूरे पंडाल में दर्शक शहीदों की याद में खड़े हो गए। इसके बाद एकल गायन ग वर्ग में राकेश ने ओ शम्भुआ, हिमांशु ने जो मेरे दिल विच, आरुषि ने ए मेरी जमीन गीत पेश किए। एकल गायन घ वर्ग में गीता ने मां तुझे सलाम, दीक्षा ने मेरे रश्के कमर, अजय ने मैं तेनु समझावां, अभिषेक ने आजकल कुछ याद आता नहीं, अंशुल ने दुश्मन ना करे पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने चम्मच दौड़ में प्रथम अर्णव, दूसरे स्थान पर रहे तनिष्का, धार्मिक गायन ख वर्ग में प्रथम आराध्य व दूसरे स्थान पर रहे अलौकिक, धार्मिक गायन ग वर्ग में दीक्षा प्रथम व चारु प्रिया को दूसरे स्थान, धार्मिक गायन घ में अभिषेक को प्रथम, श्वेत को दूसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा हिमाचली गायन ख वर्ग में आराध्य प्रथम व अलौकिक दूसरे स्थान पर रहने पर पुरस्कृत किया गया। व्यास उत्सव आयोजन समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता व वायस चेयरमैन संतोष जोशी ने बताया कि बेबी शो प्रतियोगिता जोकि 25 जनवरी रविवार को होनी थी वह अब किसी कारणवश 27 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी।

इनसेट
रक्तदान शिविर का आयोजन कल
व्यास रक्तदाता समिति के अध्यक्ष कर्ण चंदेल ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में व्यास उत्सव मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। जो भी रक्तदानी उस दिन रक्तदान करना चाहता है वह 26 जनवरी को 11 बजे व्यास उत्सव मंच पर पहुंच कर रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed