फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural compition in bilaspur

Bilaspur News: जिला स्तरीय लोकनृत्य स्पर्धा में महालक्ष्मी ग्रुप बिलासपुर प्रथम

Wed, 22 Nov 2023 06:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
cultural compition in bilaspur
भाषा एवं संस्कृति विभाग ने दयोथ में करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय लोकनृत्य उत्सव का आयोजन जिले के दयोथ में किया गया। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से करवाए गए इस आयोजन में जिलाभर के सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महालक्ष्मी सांस्कृतिक ग्रुप बिलासपुर को प्रथम रहा। दूसरा स्थान शारदा कला मंच घुमारवीं ने हासिल किया। तीसरे स्थान पर हिम कला संगम बिलासपुर रहा। प्रतियोगिता में अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर निधि पटेल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के रूप में जानी जाती है। बिलासपुर के लोकगीत और लोकनृत्य एक अलग पहचान रखते हैं। इस तरह की प्रतियोगिता से प्राचीन संस्कृति और सांस्कृतिक विधाओं का संरक्षण होता है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे पहले जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना फूलां चंदेल, सहायक लोक संपर्क अधिकारी हेमंत नेगी और साहित्यकार एवं कलाकार अरुण डोगरा रीतू रहे। मंच संचालन साहित्यकार रविंद्र कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed