फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural activity in bls

Bilaspur News: बस्सा च आईओ तेरी याद फोटो रही गया तेरे कमरे... गाने पर झूमे दर्शक

Sat, 23 Sep 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
cultural activity in bls
लोक गायक मंगल और नरेश के नाम रही गुग्गा जाहरवीर मेले की सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। आसां केड़े रोज बोलना खाना खाई लै मेरे साजना, बस्सा च आईओ तेरी याद फोटो रही गया तेरे कमरे...आदि गानों पर तालियों की गड़गड़ाहट और झूमते दर्शक। मौका था विकासखंड झंडूता की पंचायत बड़गांव के पजयाल जख में चल रहे पांच दिवसीय गुग्गा जाहरवीर मेले की सांस्कृतिक संध्या का। इसमें लोक गायक मंगल और नरेश ने खूब रंग जमाया। समाजसेवी बीना गौतम की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या में समाजसेवी जितेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। पूरा पंडाल दर्शकों से भरा रहा और सांस्कृतिक संध्या का सभी ने भरपूर आनंद लिया।
मेला कमेटी के प्रधान और पंचायत प्रधान निक्कू राम ने बताया कि स्थानीय कलाकार मंगल और नरेश के पहाड़ी व पंजाबी गानों को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा गायिका मनीषा ठाकुर, अदिति शर्मा, विजय कुमार, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से रूपलाल, विष्णु राम व रोहित शर्मा ने भी अपने गानों से खूब रंग जमाया। गले विच पाया गुल बंद हो चल मेले जो जाना..., उड़ी जाना बसंतिये तेरा रुमाल, इसा ग्राएं देया लंबरा हो, इनां बड़ियां जो तुड़का लाणा, रोक न पावां अखियां बिचों गम दियां बरसातां नूं... सहित अन्य गानों से खूब समा बांधा और पूरा पंडाल पहाड़ी गानों से गूंज उठा।
विज्ञापन

स्थानीय स्कूली बच्चों पायल, पलक, खुशबू, एंजल, निशिता, आयुष, कशिश, वेदिका, तमन्ना, वंशिका, काव्या, परिधि, प्रांजल, ध्रुविका, मिशिका, नमन, अभिमन्यु, पूनम, पारुल ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि ने मेला कमेटी की ओर से प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कटवाल होंगे मुख्य अतिथि
पंचायत प्रधान ने बताया कि 23 सितंबर को मेले के समापन अवसर पर क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर झंडूता पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एमएस ठाकुर, चिरंजीलाल, आंचल चंदेल, करतार सिंह, सोमनाथ, निर्मल गौतम, आशीष कुमार, विशाल नड्डा, जीवन, भूपेंद्र, कृष्ण राम, प्रिंस गौतम, राजेश कुमार सहित अन्य दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed