भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत गांव घंडालवीं निवासी सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। बुधवार को पैतृक गांव में उनका दाह संस्कार किया गया।
घंडालवीं गांव के अनिल कुमार (55) पुत्र अमर सिंह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह परेड के दौरान अचानक चक्कर आने से अनिल मैदान में ही गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति समर्पित अनिल को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। अनिल अपने पीछे वृद्घ मां, पत्नी, बेटी और बेटे को छोड़ गए हैं। मृतक का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशानघाट पर किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन जवानों ने उन्हें सलामी के साथ अंतिम विदाई दी।