फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   wanted accused arrested

पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी

Wed, 16 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 16 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना बिलासपुर पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपराधी को बुधवार दोपहर कोठीपुरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी दयोध पर दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक घर में घुसकर गाली-गलौच कर धमकी देने और दूसरा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का है। इन मामलों में जमानत मिलने के बाद राकेश न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके चलते कोर्ट ने राकेश को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने कोठीपुरा के पास राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल अमित, बाबूराम, चंचल, केबल और अवतार शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed