{"_id":"582c93e94f1c1b7b388ff969","slug":"unsuccessful-attempt-to-theft-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरों ने तोड़ा एटीएम, पैसे निकालने में रहे असफल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने तोड़ा एटीएम, पैसे निकालने में रहे असफल
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने नोट बंद होने के बाद जहां एक ओर पूरा देश एटीएम के बाहर लंबी कतारों में खड़ा है, वहीं चारों ने एटीएम को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस थाना कोट के तहत पंजाब के साथ लगते ओलिंडा में चोरों ने एसबीआई बैंक के एटीएम को तोड़ डाला। हालांकि चोर एटीएम से पैसे निकालने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई के ब्रांच मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह बैंक आकर जब उन्होंने एटीएम को देखा, तो एटीएम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। इसकी सूचना कोट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने मौके पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
पता चला कि चोर मशीन से पैसे चुराने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। लेकिन, मशीन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही एटीएम को तोड़ने के कारणों का पता चल पाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस थाना कोट में एटीएम को नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन