फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ruckus in the fair

नलवाड़ी मेला की सांस्कृतिक संध्या में हुड़दंगियों ने मचाया बवाल

Fri, 25 Mar 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला,बिलासपुर
अमर उजाला,बिलासपुर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हुड़दंगियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने जहां दर्शक दीर्घा में रखी कुर्सियों को तोड़ा, वहीं जमकर पत्थर भी बरसाए। हालांकि हुड़दंगियों को रोकने व पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी मशक्त की, लेकिन भीड़ अधिक होने से माहौल बिगड़ता गया। दर्शक दीर्घा में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

अंतिम संध्या में पंजाब की प्रसिद्ध गायिका मिस पूजा स्टार कलाकार के रूप में पहुंची थी। जिसे देखने व सुनने के लिए जिला से लगभग 15 हजार दर्शक पहुंचे थे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। मिस पूजा के स्टेज पर आते ही युवा डांस करने लगे। कुछ पुलिस कर्मियों ने दर्शक दीर्घा में बैठे युवाओं को डांस करने से रोका, जिस पर कुछ युवा भड़क गए। देखते ही देखते पुलिस कर्मियों तथा युवाओं के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। माहौल उस समय अधिक बिगड़ गया, जब कुछ शरारती तत्वों ने मंच की ओर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि पत्थर से किसी को चोट नहीं आई। लेकिन, माहौल खराब होता चला गया। मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही मिस पूजा भी पीछे हट गई, जिसकी सुरक्षा के लिए उनके निजी सुरक्षा कर्मी मंच पर आ गए। इसके बाद शरारती तत्वों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ प्रेस फोटोग्राफर भी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


बिजली फ्यूज उड़ाने से पसारा अंधेरा
संध्या के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने बिजली का फ्यूज ही उड़ा दिया। इससे पूरे पंडाल में अंधेरा छा गया। तभी बिजली के लिए जनरेटर का प्रयोग किया गया, लेकिन उसका लीवर भी शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। इससे प्रशासन और आयोजकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने दी शरारती तत्वों को सख्त हिदायत
संध्या में उपस्थित सदर विधायक बंबर ठाकुर ने मंच के माध्यम ऐसे शरारती तत्वों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनता का है, इसकी गरिमा बनाए रखें।


कुछ शरारती तत्व किए थे गिरफ्तार : एएसपी
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब किया था। पुलिस ने आठ हुड़दंगियों को पकड़ा था। जिन्हें अगले दिन रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed