फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road accident one died, two injured

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Thu, 14 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 14 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
road accident one died, two injured
सड़क हादसा - फोटो : Demo Pic.

शहर के साथ लगते बामटा के पास एक कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि घायलों का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार तीन लोग दिल्ली से मनाली घूमने के लिए आए थे। मनाली से वापस लौटते समय वे बुधवार रात को सुंदर नगर में ठहरे थे। वीरवार सुबह अपनी कार नंबर डीएल 3सीए-7068 से वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान बामटा के पास अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। चालक अविनाश ने बताया कि बामटा के पास किसी गाड़ी ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस कारण कार खाई में जा गिरी।  
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल राहुल 25 पुत्र संदीप पंचशील बिहार दिल्ली को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन राहुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान कार्तिक और अविनाश के रुप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और इसको लेकर हर पहलू से छानबीन की जा रही है।


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई है। युवक को बिलासुपर से पीजीआई भेजा गया था। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed