{"_id":"56f57ecd4f1c1b2502f14d5e","slug":"ox-injured-on-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बैल के हमले से एक व्यक्ति घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस बैल के हमले से एक व्यक्ति घायल
अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल घुमारवीं की पंचायत औहर के पलथीं गांव में लावारिस बैल ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। परिजनों तथा लोगों की सहायता से व्यक्ति को लावारिस बैल के चंगुल से छुड़ाया। घायल को इलाज के लिए कंदरौर अस्पताल में लाया जाया गया। इसके बाद परिजन उसे हमीरपुर ले गए। जहां पर वह उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार पलथीं गांव का 56 वर्षीय करतार सिंह अपने घर के आंगन में काम कर रहा था। इस दौरान एक लावारिस बैल ने उस पर हमला कर दिया। करतार सिंह के चिल्लाने पर परिजनों तथा आस-पड़ोस के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बैल के चंगुल से छुड़ाया। वार्ड सदस्य उषा देवी ने प्रशासन से लावारिस पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन