{"_id":"573a05fb4f1c1b6c17ac7c9c","slug":"nova-village-police-recovered-wood","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोआ में खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोआ में खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 16 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pics
खैर की लकड़ी के साथ वन विभाग ने एक पिकअप पकड़ने में सफलता हासिल की है। हालांकि आरोपी मौके पर से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने लकड़ी और पिकअप और लकड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाड़ी से खैर के 50 नग पकड़े गए हैं। इनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस मौके से फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वन विभाग के गार्ड ने नोआ के पास एक गाड़ी से खैर की लकड़ी के साथ पकड़ा। गार्ड ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
लेकिन इससे पहले आरोपी वन विभाग के गार्ड चकमा देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिकअप गाड़ी और खैर की लकड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गाड़ी से खैर की लकड़ी के छोटे-बड़े 50 नग बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि खैर की लकड़ी अवैध रुप से काटकर जिला से बाहर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है और टीमों का गठन का उनकी तलाश की जा रही है।
एसपी राहुल नाथ कहा कि पुलिस को वन विभाग से सूचना मिली कि गाड़ी में खैर की लकड़ी लादी जा रही है। सूचना मिलने की पुलिस का दल मौके पर भेज दिया गया। लेकिन इससे पहले आरोपी गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। गाड़ी और लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि आरोपी की धरपकड़ का अभियान जारी है।