फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   leopard not caught by forest department in bilaspur

तीसरे दिन भी नहीं पकड़ा गया आदमखोर, दहशत

Mon, 28 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)। Updated Mon, 28 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
leopard not caught by forest department in bilaspur
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

भराड़ी क्षेत्र के गांव भड़ोलीकलां में आदमखोर तेंदुआ तीसरे दिन भी वन विभाग के पिंजरों में फंस नहीं पाया है। सोमवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार वन विभाग के कर्मचारी जंगल को छानती रही। लेकिन, अभी तक विभाग तेंदुए को पकड़ने कामयाब नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में भी दिन-प्रतिदिन दहशत बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


लोगों को अभी भी जंगल से तेंदुए की गुर्राने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इस पूरे मामले पर डीएसपी घुमारवीं और डीएफओ बिलासपुर भी लगातार नजर बनाए हुए है। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल को छांटा जा रहा है।
विज्ञापन


गौर हो कि तीन दिन पहले दधोलकलां गांव के तिलकराज को आदमखोर तेंदुए ने मार डाला था। इसको लेकर क्षेत्र के लोग बुरी तरह से भयभीत हैं। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ भराड़ी रमेश भी अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ तीन दिन से क्षेत्र में डटे हुए हैं। दूसरी ओर घटना के दूसरे ही दिन वाइल्ड लाइफ अधिकारियों ने भी मौके और आस-पास से तेंदुए के पैरों के निशान इकट्ठा करके छानबीन शुरू कर दी है।

इससे आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में मदद मिलेगी। घटना के बाद से लोग शाम ढलते ही घरों में दुबक जाते हैं। लोगों की माने तो इससे उनकी जिंदगी ठहर सी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed