{"_id":"58ea6bc24f1c1bd0355b548e","slug":"illigal-tree-falling-in-kothipura-police-arrested-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठीपुरा खैर कटान मामले में पशु पालन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोठीपुरा खैर कटान मामले में पशु पालन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीपुरा में पशुपालन विभाग की जमीन में हुए करोड़ों के अवैध खैर कटान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु पालन विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। अवैध कटान के दौरान कर्मचारी कोठीपुरा के फार्म हाउस में कार्यरत था।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार देर शाम कर्मचारी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान राजपुरा निवासी प्रकाश के तौर पर हुई है। कर्मचारी से पूछताछ के आधार पर पुलिस खैर कटान से जुड़े रसूखदारों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
खबर की पुष्टि थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने की है। कोठीपुरा में खैर कटान मामले में पुलिस इससे पहले एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर चुकी है। वह जमानत पर रिहा चल रहा है। इसके बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंचते हुए वन तस्करों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इसके साथ ही कोठीपुरा फार्म में 2015 से अब तक अपनी सेवाएं दे चुके चौकीदारों को भी पुलिस पूछताछ के लिए बुला रही है। माना जा रहा है कि अगर पूछताछ में इन लोगों की पूरे मामले में संलिप्तता सामने आती है, तो उनकी गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। कोठीपुरा पशुपालन विभाग के फार्म हाउस की जमीन में लंबे समय से करोड़ों की खैर के पेड़ों का कटान हुआ था।
मगर हैरानी इस बात की है कि लंबे समय तक मामले में पुलिस और वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं। हालांकि राजनीतिक दल मामले को लेकर आवाज उठाते रहे। मगर प्रशासन पूरे मामले को लेकर मूक दर्शक बना रहा।
इसके बाद अब कहीं जाकर इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। माना जा रहा है कि रसूखदारों के संरक्षण में सरकारी भूमि पर दिन के उजाले में भी खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलती रही।
थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने पशु पालन विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इसे 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले को लेकर गहनता से छानबीन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।