फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hirapur village women burnt

महिला झुलसी, हालत गंभीर

Sat, 07 May 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला, बिलासपुर।
अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 07 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
hirapur village women burnt
झुलसी महिला - फोटो : demo

जिला के हीरापुर में एक महिला के रूप झुलसने का मामला सामने आया है। आग मिट्टी के तेल से लगी बताई जा रही है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मगर अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला वीरवार का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सारी स्थिति महिला के बयान के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन


अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस से मिला जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव हीरापुर में एक महिला संदिग्ध हालत में आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। महिला की पहचान सुलोचना देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है महिला के परिवार से कुछ समय से मतभेद चल रहे थे। लेकिन आग कैसे लगी यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि सूचना मिलने ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

लेकिन महिला की हालत बयान देने लायक नहीं थी। जिसको देखते हुए पुलिस ने जांच अधिकारी को भी शिमला भेज दिया है। ताकि जैसे ही महिला बयान देने की स्थिति में आए उसके बयान ले लिए जाए।


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी महिला के बयान नहीं हो पाए है। इस वजह से आग कैसे लगी या किसने लगाई इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच अधिकारी को शिमला भेज दिया है ताकि महिला की हालत में सुधार होते ही पुलिस बयान ले सके और मामले की तह तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed