{"_id":"582c94934f1c1b7b388ff97e","slug":"girl-kidnapped-by-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबलिग लड़की को जबरन उठा ले गए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबलिग लड़की को जबरन उठा ले गए युवक
ब्यूरो, अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)।
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी के साथ लगते गांव मंडयाली में एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के दादा ने बताया है कि दो लड़के उनकी पोती को जबरदस्ती उठा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह वारदात दो दिन पहले हुई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पोती अपनी दादी के साथ खेतों में काम कर रही थी। तभी दो युवक गाड़ी में आए और लड़की को जबरन उठाकर ले गए। जब लड़की की दादी ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने दादी को धक्का मारकर गिरा दिया। इससे दादी को चोटें आईं हैं।
युवक दादी की कानों की बालियां भी साथ ले गए हैं। उसने बताया कि एक युवक पहले भी लड़की को तंग करता था। उसने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द उसकी पोती का पता नहीं लगाया, तो गांववासियों के साथ मिलकर पुलिस चौकी का घेराव करेंगे। उधर, डीएसपी श्री नयनादेवी जी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।