फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   four accident in snaching case

लूटपाट और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Sat, 23 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
four accident in snaching case
arrested - फोटो : अमर उजाला

गत दिनों स्वारघाट के समीप पंजपीरी में पुलिस द्वारा पकड़े गए भैंसों के ट्रक चालक और परिचालक से लूटपाट और मारपीट के मामले में स्वारघाट पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में  लिया है। गौर हो कि यह सभी आरोपी अदालत से जमानत लेने की फिराक में थे। लेकिन अदालत से जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद स्वारघाट पुलिस ने शुक्रवार को इन्हें धर दबोचा।

विज्ञापन


इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 25 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चारों आरोपी जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं।
ट्रक चालक राजेंद्र सिंह गांव छंजोली तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने पुलिस थाना स्वारघाट में बताया था कि 7 अप्रैल को भैंसों से भरा ट्रक न. एचपी-64-5635 को लेकर खन्ना मंडी को जा रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 8 बजे पंजपीरी के पास एक कार तेज रफ्तार से आई और ट्रक के आगे आकर रुकी। इसमें से 3-4 व्यक्ति उतरे जो डंडों और अन्य तेजधार हथियारों से लैस थे। उन्होंने उससे और परिचालक के साथ अकारण मारपीट की और उनके मोबाइल फोन और दस हजार रुपये की राशि छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी मुश्किल से दोनों जान बचाकर पुलिस थाना स्वारघाट पहुंचे। बुरी तरह डरे सहमे राजेंद्र सिंह और उसके परिचालक ने मारपीट की बात ना बताकर मात्र ट्रक में भैंसें भरी होने की बात की थी।


जिस पर पुलिस ने पशु अत्याचार अधिनियम की धारा 11 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया था। डीएसपी श्री नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 25 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed