{"_id":"58a7288b4f1c1b815fd8413b","slug":"fine-on-illigal-minning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर ठोका 62,400 रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर ठोका 62,400 रुपये जुर्माना
अमर उजाला बिलासपुर।
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में विभिन्न स्थानों में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने छापामारी कर कर कीब 36 घंटों में 12 ट्रैक्टरों को अवैध रेत, बजरी ले जाते हुए पकड़ा है। जिन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 62,400 रुपये जुर्माना ठोका है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस महीने अब तक कुछ 20 वाहनों को अवैध रूप से रेत, बजरी ले जाते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिछले 36 घंटों के दौरान जिला के झंडूता, गंभर, जबल पुल में छापामारी की। पुलिस ने गंभीर पुल पर चार टैक्टरों, झंडूता में चार और जबल पुल के पास 4 ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत और बजरी ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने प्रति ट्रैक्टर मौके पर ही 5200 रुपये जुर्माना वसूल कर लिया है। वहीं अगली बार के लिए ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जिला में कई खड्डों में अवैध खनन का काम हो रहा है। जिस पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। फरवरी माह में पुलिस ने 20 वाहनों को अवैध रूप से रेत, बजरी ले जाते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने करीब 36 घंटों में 12 ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत, बजरी ले जाते हुए पकड़ा है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि कहीं कोई अवैध खनन करता है तो उसकी पुलिस को सूचना दें।