{"_id":"57cf00de4f1c1b7f2f318292","slug":"dowry-assolt-case-registred-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्बिलासपुर।
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न
- फोटो : फाइल फोटो
सदर पुलिस थाना में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। नोआ क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी के कुछ ही समय बाद उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे तंग करना, पीटना और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर राहुलनाथ ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन