{"_id":"57ec0dea4f1c1ba77457402f","slug":"death-due-to-fall-from-building-in-naina-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन भवन से गिरकर व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन भवन से गिरकर व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
पुलिस थाना कोट के तहत श्री नयना देवी जी गुफा के समीप भवन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त कैलाश साहनी पुत्र सीहू साहनी निवासी मकसूदपकरी थाना लालगंज जिला वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय कैलाश गुफा के पास बन रहे भवन में सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे वह शौच के लिए उठा। इसी दौरान ौर नींद में वह भवन से गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए श्री नयना देवी के डीएसपी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया गया है।