{"_id":"58ebc5c84f1c1b6137cf58e8","slug":"bsf-jawan-missing-in-bilaspur-wile-going-to-duty-afet-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी काटकर गया बीएसएफ का जवान लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी काटकर गया बीएसएफ का जवान लापता
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Missing
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भराड़ी थाना के तहत भपराल गांव से छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए बीएसएफ का जवान ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। जवान चार अप्रैल को अपने घर से छुट्टी काटकर गया था।
विज्ञापन
मगर आज तक वह अपनी नौकरी पर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने अब इस संबंध में थाना भराड़ी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस कायम कर इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भराड़ी थाना के एएसआई दुनी चंद ने बताया कि भपराल गांव का अभिलाष जसवाल पुत्र देशराज बीएसएफ में सिपाही के तौर पर कार्यरत है। इसका आरजी नंबर 15053282 है।
अभिलाष 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। 4 अप्रैल को वह छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी के लिए फाजिल्का लौट गया। परिजनों ने जब अपने बेटे के कुशल पहुंचने के लिए उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसका फोन बंद आया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने बीएसएफ कार्यालय फाजिल्का फोन किया तो पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने उसे खोजने का हर संभव प्रयास किया। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि लापता सैनिक अभिलाष के कुछ दस्तावेज हरियाणा जींद रोड पर एक कॉलेज के समीप मिले हैं। मगर सैनिक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
एएसआई दुनी चंद ने बताया कि पुलिस लापता सैनिक को खोजने में लगी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस बारे में कोई जानकारी मिले तो 01978273026 और 01978 244400 पर संपर्क करें।