फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bharari car hit elder died in ghumarnvi.

भराड़ी में कार चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Sun, 19 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी/घुमारवीं(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी/घुमारवीं(बिलासपुर)। Updated Sun, 19 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
bharari car hit elder died in ghumarnvi.
accident shimla - फोटो : demo pic

उपमंडल के सेऊ गांव के पास एक वाहन ने बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब स्थानीय बुजुर्ग सड़क पर किसी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे का है जब सेऊ गांव के निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग रूपलाल पुत्र मुसद्दी राम मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार चालक और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल घुमारवीं ले लाया गया। मगर यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत शिव प्रधान सुधीर चंदेल ने बताया कि मृतक अति निर्धन परिवार से संबंध रखता है।


उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही मृतक के बेटे की भी मौत हुई थी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed