फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   adminstration bilaspur illigal construction clear

बिलासपुर में हटाए गए अवैध कब्जे, लोगों में हड़कंप

Wed, 07 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
adminstration bilaspur illigal construction clear
शहर के रौड़ा सेक्टर में अवैध कब्जे का हटाते हुए प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में में जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेशों के बाद अवैध कटाने की शुरूआत कर दी है। बुधवार को कार्रवाई के तहत एक अवैध कब्जे को हटाया गया जबकि दूसरे कब्जे को हटाने से अन्य मकानों को होने वाले नुकसान को देखते हुए मालिक को ही इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अगर मालिक ने समय रहते कब्जे को नहीं हटाया तो तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाकर कब्जे में को हटाया जाएगा। अदालत के फैसले के बाद उक्त कार्रवाई बुधवार को तहसीलदार जेआर भारद्वाज की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन


हालांकि संबंधित व्यक्ति ने अवैध निर्माण खुद ही गिराना शुरू कर दिया, लेकिन उसने इस कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई। उक्त व्यक्ति का कहना है कि प्रदेश सरकार ने 150 वर्ग मीटर तक की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को नियमित करने का फैसला लिया है। भाखड़ा विस्थापित होने के नाते उसने भी इसी आधार पर ढांचे को नियमित करने के लिए आवेदन किया है। उसने बताया कि कोर्ट का नोटिस उसे महज एक दिन पहले दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार जेआर भारद्वाज ने बताया कि उक्त कार्रवाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार की गई। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद अवैध कब्जे में बने गेट को गिरा दिया गया है।


वहीं जहां सब्जी उगाई गई है उसे भी हटाया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे मामले में अवैध कब्जा धारक को कब्जा हटाने को कहा गया है। अगर कब्जा नहीं हटाया गया तो उसे तकनीकी टीम बुलाया कर हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed