{"_id":"5b08419f4f1c1bfd6e8b490a","slug":"91527267743-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आकर लाखों की वन संपदा राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की चपेट में आकर लाखों की वन संपदा राख
Updated Fri, 25 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के समीप बनेर, चेली व तंबोल के जंगलों में वीरवार देर रात अचानक आग लग गई। चीड़ के जंगल शुक्रवार सुबह तक सुलगते रहे। आग की चपेट में आकर वन संपदा और जीव जंतु जलकर राख हो गए।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 9 बजे स्वारघाट के समीप बनेर, चेली व नाल के जंगलों में अचानक आग लग गई। वन विभाग की लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि उपरोक्त चीड़ के जंगल चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के साथ सटे हैं। लेकिन, यहां तक फायर बिग्रेड के वाहनों के पहुंचने के लिए कोई सुविधा नहीं है।
रात के समय ही तंबौल, बनेर व चेली के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए यहां के स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। वन विभाग स्वारघाट वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय के फायर वाचर भी मौके पर डटे रहे। चीड़ का जंगल होने की वजह से देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। लोगों व वन महकमे की टीम ने झाड़ियों को हाथों में थामकर जंगल की आग बुझाई है।
विज्ञापन
वन विभाग स्वारघाट के वन परिक्षेत्र अधिकारी शंकर लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल की आग पर शुक्रवार सुबह काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।