{"_id":"5a3fde214f1c1ba7668bbeb0","slug":"91514135073-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और जीप में टक्कर, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक और जीप में टक्कर, एक घायल
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर में ट्रक और जीप में टक्कर हो गई। इससे जीप सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने जीप चालक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी मझवाड़ बिलासपुर ने बताया कि जब वह अपनी जीप में सवार होकर स्वारघाट की ओर जा रहा था। जीप में उसके साथ उसका भाई भी था। संजीव ने बताया कि जैसे ही वह बिलासपुर के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार उसके भाई को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि ट्रक व जीप में टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।