फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्कूटी व गाड़ी की टक्कर में तीन युवक घायल, दो गंभीर

स्कूटी व गाड़ी की टक्कर में तीन युवक घायल, दो गंभीर

Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी व गाड़ी की टक्कर में तीन युवक घायल, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर शहर के साथ लगते लखनपुर के पास रविवार दोपहर स्कूटी व गाड़ी में आमने-सामने जोरदार हो गई। इसमें तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दो की हालत गंभीर है।
तीनों युवक वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए बिलासपुर आए थे। लेकिन हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लखनपुर के पास एक तीखे मोड़ पर स्कूटी और महाराष्ट्र के पर्यटकों के एक वाहन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सीधे गाड़ी के नीचे जा घुसी। पर्यटक चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे, जबकि स्कूटी सवार बिलासपुर की ओर आ रहे थे। स्कूटी पर 3 युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक फोरेस्ट गार्ड की भर्ती में भाग लेने के लिए बिलासपुर आए थे।
विज्ञापन

स्कूटी पर शाहतलाई के झबोला निवासी अमन, कुलवीर और बद्धाघाट का विनोद सवार था। इनमें से अमन व कुलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद को भी चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक युवक को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के नीचे से निकाला गया। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि लखनपुर के पास सड़क हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं। तीनों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed