{"_id":"5aa55f5d4f1c1baa758b4dd8","slug":"71520787293-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, मामला दर्ज
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं में 19 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर एक युवक के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार युवती ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह घुमारवीं बस अड्डे पर थी तो मंडी के युवक ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद सोलन ले जाकर शादी का झांसा देकर दुराचार किया। युवती ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घुमारवीं थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376, 506 के तहत बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।