{"_id":"5a0b14ff4f1c1bd1408b68a7","slug":"71510675711-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी प्लानिंग के साथ बैंक में घुसे थे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरी प्लानिंग के साथ बैंक में घुसे थे चोर
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। घुमारवीं शहर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी की तारें काट दी थीं। ताकि उनकी गतिविधियां और चेहरों की पहचान न हो सके। हालांकि पुलिस को शक है कि वारदात के पहले आरोपियों ने बैंक की रैकी की होगी। सीसीटीवी की लोकेशन सहित बैंक में प्रवेश करने के लिए स्थान देख गए होंगे। पुलिस ने पिछले दस दिनों की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस दस दिनों में बैंक में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान कर रही है। ताकि बैंक में वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंचा जा सके।
उल्लेखनीय है कि घुमारवीं बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रविवार रात चोरों ने सेंधमारी की थी। चोर खिड़की के रास्ते से बैंक में घुसे थे। चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन वह सफल नहीं हो सके थे। चोरों ने बैंक में लगी पैसे जमा करवाने की मशीन को भी तोड़ डाला था।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।