फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरमाणा में शराब और मजारी में लाहण पकड़ी

बरमाणा में शराब और मजारी में लाहण पकड़ी

Sat, 11 May 2019 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा में शराब और मजारी में लाहण पकड़ी
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बरमाणा/श्री नयना देवी (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा में पुलिस ने शराब व कोट थाना के तहत आने वाले मजारी में लाहण पकड़ी है। दोनों मामलों में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के तहत पुलिस जवान विनायकघाट के पास गश्त पर थे। एएसआई लेखराम अपनी टीम के साथ जांच कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि यहां पर एक व्यक्ति शराब का व्यापार करता है। पुलिस ने जब जांच की तो वहां पर पुलिस ने दस बोतलें देसी शराब की बरामद की।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कोट थाना की टीम डीएसपी श्री नयना देवी अजय कुमार की अध्यक्षता में गश्त पर थी। वह मजारी के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि यहां पर अवैध लाहण का कारोबार किया जा रहा है। जब टीम ने छापामारी की तो वहां पर अवैध लाहण के ड्रम पुलिस को मिले। पुलिस ने मौके पर से ही 35 लीटर लाहण नष्ट कर दी। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed