फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नई कार खरीदी, लेकिन कंपनी ने ग्राहक को बेच दी पुरानी कार

नई कार खरीदी, लेकिन कंपनी ने ग्राहक को बेच दी पुरानी कार

Sun, 20 Jan 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
नई कार खरीदी, लेकिन कंपनी ने ग्राहक को बेच दी पुरानी कार
नई कार खरीदी, लेकिन कंपनी ने ग्राहक को बेच दी पुरानी कार
विज्ञापन

ठगी मामले में कोर्ट के आदेशों पर फाइनेंस कंपनी पर आपराधिक मामला दर्ज
जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट में किया न्याय के लिए आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। न्यायिक दंडाधिकारी घुमारवीं ऐश्वर्या शर्मा की अदालत ने एक शिकायत पत्र का निपटारा करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
शिकायतकर्ता तिलक राज निवासी संगासवीं तहसील झंडूता के वकील सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि उनके मुवक्किल ने एक कार खरीदी थी तथा उसे फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस करवाया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी तथा महिंद्रा सेल्स एजेंसी घुमारवीं के माध्यम से एक कार खरीदी थी। उसने यह नई कार खरीदी थी लेकिन फाइनेंस कंपनी तथा महिंद्रा सेल्स एजेंसी ने उसे पुरानी कार ही बेच डाली। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कार के बदले में उसने दो लाख 12 हजार रुपये अदा किए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि इन दोनों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए पुरानी कार उसे बेच डाली। इस संबंध में उसने पुलिस थाना प्रभारी तलाई तथा एसपी बिलासपुर को भी शिकायत पत्र दिया था लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई भी सकारात्मक कार्यवाही अमल में नहीं लाई। इसके चलते शिकायतकर्ता ने चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक तथा महिंद्रा सेल्स एजेंसी के प्रबंधक के खिलाफ अदालत में आवेदन दाखिल किया। अदालत ने शिकायतकर्ता की शिकायत का निपटारा करते हुए पुलिस थाना प्रभारी तलाई को निर्देश दिए कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं और मामले की छानबीन भी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि जैसे ही पुलिस थाना में आदेश पहुंचेंगे पुलिस इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज करेगी।
..................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed