{"_id":"5bf058aebdec2269724a8991","slug":"61542477998-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बंद घर से चुराए टीवी और एलसीडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बंद घर से चुराए टीवी और एलसीडी
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा के एनटीपीस टाउनशिप जमथल में दिवाली की छुट्टियां मनाने घर गए एक कर्मचारी के कमरे से चोरों ने हजारों रुपये की एलसीडी व टीवी चुरा लिए हैं। कर्मचारी को इसका पता तब चला जब वह वापस आया और उसके कमरे में यह सामान नहीं मिला। उसने बरमाणा थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दी हुई शिकायत में संजय कुमार पुत्र राम-कृष्ण निवासी भटौली, जिला गोरखपुर, उत्तरप्रदेश ने बताया कि वह हरनोड़ा स्थित एनटीपीसी प्रोजेक्ट में कार्य करता है। दिवाली की छुट्टियों को लेकर अपने घर गया हुआ था लेकिन जब वह 13 नवंबर को वापस आया तो उसके कमरे से टीवी व एलसीडी गायब था।
उसने बताया कि उसने आसपास के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अब इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।