फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लड़ाई-झगड़े के मामले का भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार

लड़ाई-झगड़े के मामले का भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार

Sat, 07 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई-झगड़े के मामले का भगोड़ा अपराधी गिरफ्तार
बिलासपुर। पुलिस के पीओ सेल ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में कोर्ट की ओर से भगौड़ा घोषित किए गए अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अपराधी संदोली-माकड़ी मार्कंडेय तहसील निवासी मदन लाल करीब 10 साल पुराने लड़ाई-झगड़े के मामले में जमानत पर बाहर था। कई बार समन व वारंट निकाले जाने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस पर कोर्ट ने 30 जनवरी, 2018 को इसे भगौड़ा अपराधी करार दे दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पीओ सेल को सौंपा गया। पीओ सेल की टीम ने मदनलाल के घर पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि मदनलाल घर पर है। पीओ सेल की टीम ने घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार करने के बाद बरमाणा पुलिस के हवाले कर दिया। टीम में पीओ सेल के प्रभारी मुख्य आरक्षी दौलत राम व रवि गौतम शामिल रहे। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed