{"_id":"5a3fde224f1c1b74698c3b79","slug":"51514135074-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी से बरामद नहीं हुई बंदूक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी से बरामद नहीं हुई बंदूक
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत जमथल में बुधवार रात गोली चलाने के मामले में पकड़े गए आरोपी से पुलिस बंदूक बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस आरोपी को मौके पर ले गई थी, लेकिन बंदूक नहीं मिली। वीरवार को आरोपी को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी द्वारा अवैध रूप से प्रयोग में लाई गई बंदूक को बरामद करने में नाकाम रही है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से बंदूक का पता करने की कोशिश कर रही है। आरोपी को मौके पर ले जाया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से बंदूक का पता करने की कोशिश कर रही है। आरोपी को मौके पर ले जाया गया है।