{"_id":"597e149c4f1c1be2068b4776","slug":"51501435036-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम इस्तेमाल करने वाली महिला हुई धोखाधड़ी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम इस्तेमाल करने वाली महिला हुई धोखाधड़ी का शिकार
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
झंडूता क्षेत्र की एक महिला को एटीएम इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। उसके खाते से किसी ने 10 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से की। महिला ने बैंक प्रबंधन को चेताया कि यदि जल्द पैसे वापस नहीं लौटाए तो वह उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।
बकैण गांव निवासी समीना देवी ने बताया कि वह किसी काम से नालागढ़ गई हुई थी। वहां उसने पीएनबी बैंक के एटीएम से एटीएम कार्ड से पैसे निकालने चाहे, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह वहां से चली गई। थोड़ी देर बाद उसके फोन में 10 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। जिसे देखकर वह दंग रह गई। उसने इसकी शिकायत संबंधित एटीएम को संचालित करने वाले बैंक अधिकारियों से की। एटीएम में लगे सीसीटीवी से भी उन्हें कोई पैसे नहीं निकलने की पुष्टि हुई है। बैंक अधिकारियों ने उसे बताया कि यह पैसे नालागढ़ एटीएम से नहीं, बल्कि हैदराबाद में निकाले गए हैं। इसलिए पुलिस में साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाएं।