{"_id":"5cd1ced3bdec2207881266ef","slug":"41557253843-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने घुमारवीं में किया बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एबीवीपी ने घुमारवीं में किया बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की घुमारवीं इकाई ने एक निजी स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में स्कूल प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की ओर से दोषी के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के विरोध में गांधी चौक घुमारवीं में प्रदर्शन किया।
विद्यार्थी परिषद के घुमारवीं के नगरमंत्री विरोचन ने कहा कि जिले के एक निजी स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विद्यार्थी परिषद इसकी कड़ी निंदा करती है। पुलिस की ओर से चार दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने का विद्यार्थी परिषद विरोध करती है।
विज्ञापन
इस तरह की घटनाएं देवभूमि हिमाचल को शर्मसार कर रही हैं और अगर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। जबतक दोषियों को सख्त सजा नहीं दी जाएगी ऐसे अपराध होते रहेंगे। जो स्कूल सरकार द्वारा तय मापदंड ही पूरे नहीं करते उन्हें भी बंद किया जाना चाहिए, क्योंकि छोटी-छोटी ढील के कारण ही बड़ी घटनाएं अंजाम दी जाती हैं और अपराधियों का पता भी नहीं चलता। स्कूल प्रशासन भी अगर जांच में सहयोग नहीं कर रहा है तो उस पर भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन ने विद्यार्थी परिषद सख्त से सख्त और तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग करती है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश तभी लग सकता है जब ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रजनीश, अनूप, तरुण, रोहित, अंकित, विशांत, आशीष तथा काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन