फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नवविवाहिता ने खाया जहर, हालत गंभीर

नवविवाहिता ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sun, 20 Jan 2019 10:26 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता ने खाया जहर, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले एक गांव में नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश है। हालांकि समय रहते उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया, जहां पर डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचा ली। वहीं घटना का पता चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बरमाणा क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में देर रात नवविवाहिता की हालत खराब होना शुरू हो गई। उसने अपने पति व सास को बताया कि उसने कोक्रॉच मारने वाला जहर खा लिया है। इस पर रात को ही विवाहिता की सास व पति उसे जिला अस्पताल ले आए। देर रात करीब 12 बजे वह जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने विवाहिता का उपचार करना शुरू किया। विवाहिता के पति व सास का कहना है कि अभी शादी हुए छह माह ही हुए हैं, जबकि घर में ऐसा कुछ भी माहौल नहीं है जिससे परेशान होकर उसने जहर खाया हो। उन्हें भी नहीं पता की उसने यह कदम क्यों उठाया है। बहरहाल डॉक्टरों के प्रयास से विवाहिता की जान बच गई है। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जबकि डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरमाणा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विवाहिता के जहर खाने के कारणों का पता कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed