{"_id":"5c3e0e07bdec22734b4bc9ce","slug":"41547570695-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, दुकानदार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, दुकानदार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़ -मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी पैट्रोल पंप के समीप मंगलवार शाम को एक सरकारी बस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का कार्य कर रहे
मेकेनिक छोटूराम को चोटें आई हैं जिसे स्थानीय लोग अस्पताल ले गए हैं। मौके पर से बस का चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
हादसा किस कारण हुआ यह अभी पता नहीं चल पाया है, वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। जबकि घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मटियाल-चंडीगढ़ बस (एचपी69-1489) चंडीगढ़ के लिए निकली थी कि मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर नौणी के पास पड़ग़ल गांव में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रक (एचपी24-2677) से टकरा गई। वहीं पर छोटू राम ट्रक के टायर बदलने का कार्य कर रहा था वह हादसे की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो छोटू राम के मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था, हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले आए जहां उसका इलाज चल रहा है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है।