फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर में दिन-दिहाड़े खुनी संघर्ष

बिलासपुर में दिन-दिहाड़े खुनी संघर्ष

Tue, 11 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में दिन-दिहाड़े खुनी संघर्ष
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। किसी कहासुनी को लेकर मंगलवार दोपहर शहर के चेतना चौक पर दो युवकों ने एक युवक की निर्मम पिटाई कर दी। मारपीट में युवक की दोनों लातें टूट गई हैं। वहीं अस्पताल में उसे भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक संजीव गुप्ता चेतना चौक पर हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। किसी पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को दो युवक वीरेंद्र कुमार और संजू वहां पर आए और उन्होंने किसी कहासुनी को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट ऐसी हुई कि वहां पर लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
वहीं, हैरान करने की बात तो तब सामने आई कि जिस दुकान में वह व्यक्ति काम करता था वह दुकानदार भी उसे बचाने के लिए काफी देर बाद आगे आए लेकिन तब तक युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था।
विज्ञापन

मौके पर संजीव गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने युवक की जांच की तो उसकी दोनों टांगे टूटी पाई गईं हैं और अंदरूनी काफी चोटें युवक को आई हैं। इस तरह दिनदहाड़े शहर में हुई मारपीट से शहर वासी भी सहम गए हैं लेकिन मारपीट में घायल हुए व्यक्ति के लिए कोई व्यक्ति आगे न आना बिलासपुर की इंसानियत पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर गया है। उधर, सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed