फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गोलीकांड आरोपी की पत्नी ने करवाया दुराचार का मामला दर्ज

गोलीकांड आरोपी की पत्नी ने करवाया दुराचार का मामला दर्ज

Sun, 01 Jul 2018 10:55 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
गोलीकांड आरोपी की पत्नी ने करवाया दुराचार का मामला दर्ज
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। महिला थाना बिलासपुर में एक विवाहिता ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। उक्त मामला गोलीकांड मामले में गिरफ्तार चल रहे आरोपी की पत्नी ने करवाया है। महिला थाना में महिला के बयान पर पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के पास दी हुई शिकायत में महिला का कहना है कि 26 जून को एक शख्स उसे गाड़ी में उठा कर जबरन घुमारवीं की ओर ले गया, जहां पर एक होटल में जाकर उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि उसने इस पर आपत्ति भी जाहिर की थी लेकिन उक्त शख्स ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि उक्त शख्स ने उसे यह सब किसी को न बताने को भी कहा था।
विज्ञापन

वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस महिला ने यह मामला दर्ज करवाया है वह पंजगाईं में हुए गोलीकांड के आरोपी की पत्नी है जिसने पीड़ित के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया है। बहरहाल अब पुलिस ने लिए यह मामला दिनों-दिन ओर उलझता जा रहा है। ऐसे में पुलिस हर पहलू को बारीकि से देखते हुए मामले की जांच कर रही है। डीएसपी हैडक्वार्टर संजय कुमार का कहना है महिला थाना में महिला ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed