फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकाघाट से नाबालिग को अगवा कर घुमाते रहे युवक

सरकाघाट से नाबालिग को अगवा कर घुमाते रहे युवक

Sat, 23 Jun 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट से नाबालिग को अगवा कर घुमाते रहे युवक
बिलासपुर। मंडी जिला के सरकाघाट से कुछ युवक एक नाबालिग को अगवा कर दो दिन तक तीन जिलों में घुमाते रहे। झमाकड़ी पुल के एक होटल में शोर मचाने पर नाबालिग को युवक कार में ब्रह्मपुखर की ओर ले गए। जहां युवकों का किसी से झगड़ा हो गया। मौका पाकर लड़की किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर दयोथ गांव भाग गई और ग्रामीणों से मदद मांगी। लोगों ने बिटिया संस्था की अध्यक्ष सीमा सांख्यान को फोन कर इस बारे में सूचना दी। उन्होंने पुलिस को भी मौके पर बुलाया। डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने पुष्टि करते बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया कि सरकाघाट का रॉकी उसे शशीपॉल की कार में पहले जाहू ले गया। उसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले गए। एनडी रॉय, प्रदीप और जाहू का रॉकी भी कार में बैठ गया। जवोड़ पुल के पास उक्त चारों ने अश्लील हरकतें करने शुरू कर दीं। इसके बाद कार को शिमला ओर ले गए। चमाकड़ी पुल के पास उक्त लोगों ने उसे नशीली दवा पिला दी और एक होटल में ले गए। जहां उसके साथ फिर से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। लड़की के शोर मचाने पर होटल मालिक ने उसे बचाया। मौका देखकर सरकाघाट का रॉकी उसे गाड़ी में बैठाकर ब्रह्मपुखर की ओर ले गया। लेकिन, रास्ते में एक गाड़ी वाले से झगड़ा होने पर लड़की मौका देखकर दयोथ गांव की ओर भाग गई। ग्रामीणों को पूरी बात बताई। इसके बाद लोगों ने बिटिया संस्था की अध्यक्ष सीमा सांख्यान को फोन किया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रॉकी सरकाघाट, रॉकी जाहू, एनडी रॉय, कार चालक शशीपाल और प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा कर पोक्सो एक्ट और 363 व 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed