फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बस और ट्रक की टक्कर, 16 लोग घायल

बस और ट्रक की टक्कर, 16 लोग घायल

Wed, 18 Apr 2018 11:26 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बस और ट्रक की टक्कर, 16 लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
जुखाला (बिलासपुर)। ब्रह्मपुखर-हमीरपुर एनएच-103 पर जुखाला में निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इससे 16 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए मार्कंडेय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से 10 लोगों की बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार सुबह जुखाला के पास एक निजी बस नंबर 69 3074 और ट्रक नंबर एसपी 64 ए 5101 में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए। 4 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब निजी बस मलोखर से बिलासपुर जा रही थी। जुखाला से करीब 300 मीटर पहले बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बस चालाक की लापरवाही के कारण हुआ है। लोगों ने बताया कि यह बस एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार से चल रही थी। बस चालक ने ट्रक को ओवर टेक किया। इससे आगे से आ रहे ट्रक के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि ट्रक चालक ने बस को बचाने का काफी प्रयास किया और ट्रक को सड़क से किनारे उतार दिया था। इसके बावजूद बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बस चालक की टांगे भी फंस गई थीं, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में ये लोग घायल
माया देवी, शारदा देवी, प्रेम लाल, रामपाल, प्रेमी देवी, मंजू, रीमा देवी, हेमराज, शाली, चूडामणि, सुभाष, बिमला, प्रकाश, कृष्णू राम, मनोरमा, रमेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आईजीएमसी रेफर
आईजीएमसी शिमला बस चालक हेमराज, प्रेमी देवी, प्रेम लाल, रीमा देवी को रेफर कर दिया गया है।
नम्होल चौकी प्रभारी सोहन सिंह ने कहा कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed