{"_id":"58b9af794f1c1bbd56835a7a","slug":"2-50-kg-charas-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा में निजी बस से ढाई किलो चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरमाणा में निजी बस से ढाई किलो चरस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा पुलिस ने नाके के दौरान एक निजी बस से 2 किलो 492 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि चरस किसकी है और कहां ले जाई जा रही थी। खबर की पुष्टि डीएसपी बिलासपुर सोमदत्त ने की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना की टीम धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में एनएच 21 पर नाका लगा कर सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मंडी से बिलासपुर आ रही एक निजी बस संख्या एचपी 65ए 7509 को भी चेकिंग के लिए रोका। जब पुलिस ने बस की तलाशी ली तो उसे एक सीट के नीचे से एक पैकेट मिला। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो उसमें 2 किलो 492 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन
उसके बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं बस में सफर कर रही सवारियों से इस संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी नहीं बताया कि ये चरस किसकी है और कहां ले जाई जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि बस के चालक परिचालक और सवारियों से भी बरमाण पुलिस थाना में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इस बारे में डीएसपी सोम दत्त ने बताया कि बरमाणा पुलिस ने नाके के दौरान चरस पकड़ी है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं।