फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दधोल में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

दधोल में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Sun, 23 Dec 2018 11:11 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
दधोल में करंट लगने से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाले दधोल गांव में एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। व्यक्ति को उस समय करंट लगा जब वह अपने पशुओं को चारा काट रहा था। गंभीर हालत में उसे घुमारवीं लाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। खबर की पुष्टि डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना भराड़ी के तहत आने वाले गांव दधोल का कुलदीप पुत्र लालमन उम्र 50 वर्ष अपने पशुओं के लिए पेड़ पर चढ़ कर चारा निकाल रहा था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह जमीन पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में भराड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे घुमारवीं भेज दिया गया। घुमारवीं में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया था लेकिन पीजीआई में भी उसकी जान नहीं बच सकी। देर रात पीजीआई में ही कुलदीप ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पीजीआई रवाना हो गया है। मृतक का पोस्टमार्टम भी पीजीआई में ही करवाया जाएगा। वहीं करंट लगने से व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह कोई पहला मामला नहीं है कि घुमारवीं क्षेत्र में करंट लगने से व्यक्ति की मौत हुई है। इससे पहले भी यहां ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इस संबंध में डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस दल चंडीगढ़ के लिए भी रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
-----------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed