{"_id":"5bba1b51867a5567f22aa047","slug":"181538923345-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष को मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष को मारने की धमकी
Updated Sun, 07 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा को कोर्ट परिसर में रास्ता रोक कर जान से मारने की धमकी है। इसके बाद इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने सदर थाना में शिकायत दी है कि वह कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोकाऔर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दे डाली। इसके बाद इस संबंध में तेजस्वरी शर्मा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
खबर की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 341,504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
.....
रास्ता रोक कर कार्य में पहुंचाई बाधा
अमर उजाल ब्यूरो
बिलासपुर। सदर थाना में नीरज वसु ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह अपने कार्य को लेकर कोर्ट में जा रहे थे तभी उनका रास्ता रोक कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। यही नहीं उन्हें उक्त व्यक्ति ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी तक दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 341,353,504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने साफ किया की आरोपी जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।