{"_id":"5a4fb4dc4f1c1bd2178b531e","slug":"181515173084-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिंकर से भरा ट्रक हुआ चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लिंकर से भरा ट्रक हुआ चोरी, मामला दर्ज
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत नम्होल स्थित विनायक घाट के पास से क्लिंकर से भरा ट्रक चोरी हो गया है। ट्रक नेशनल हाईवे किनारे पार्क किया गया था। ट्रक मालिक ने ट्रक चोरी होने का मामला बरमाणा थाना में दर्ज करवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक मालिक देशराज निवासी संगलेहरी ने बताया कि 3 जनवरी को क्लिंकर से भरा ट्रक उसने अपने घर के नजदीक विनायक घाट के पास खड़ा किया था। जब वह अगले दिन आया तो ट्रक वहां से गायब था। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाना बरमाणा में दी। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।