{"_id":"5bd0811cbdec2269945c99a5","slug":"171540391196-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं के खिलाफ आरटीआई लेना पड़ा महंगा, पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ताओं के खिलाफ आरटीआई लेना पड़ा महंगा, पहुंचा अस्पताल
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर में अधिवक्ताओं के खिलाफ आरटीआई की सूचना लेने आए पूर्व सैनिक को महंगा पड़ गया। अपने खिलाफ आरटीआई की सूचना मिलता देख गुस्से से आग-बबूला हुए अधिवक्ताओं ने पूर्व सैनिक की कोर्ट परिसर में ही पिटाई कर डाली। अधिवक्ताओं की इस मारपीट से पूर्व सैनिक अस्पताल पहुंच गया, जहां पर उसका मेडिकल किया गया है। जबकि मामले की शिकायत चौकी प्रभारी को सौंप दी गई है। पुलिस अब सारे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित पूर्व सैनिक मदनलाल शर्मा ने बताया कि वह बुधवार दोपहर सवा तीन बजे कोर्ट परिसर में आरटीआई की सूचना लेने गया था। जब वह आरटीआई की सूचना लेकर वहां से निकला तो अधीक्षक ने उसके साथ अभद्र तरीके से बात करना शुरू कर दिया लेकिन वह वहां से निकल गया। जब वह कुछ आगे निकला तो सामने से आ रहे कुछ अधिवक्ताओं ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।
पूर्व सैनिक का कहना है कि उन्होंने उसके साथ लात व घूसों से मारपीट की। अधिवक्ता मारपीट करते समय यह कर रहे थे कि उसने अधिवक्ताओं के खिलाफ आरटीआई में सूचना मांगी है जिससे गुस्साए अधिवक्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। मदनलाल ने बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं जिसका उसने मेडिकल भी करवा लिया है। जबकि इसकी शिकायत भी शहरी चौकी प्रभारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि वकीलों द्वारा पूर्व सैनिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।