{"_id":"5b840eb942c792467641749f","slug":"171535381177-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी के कठलग गांव में नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भराड़ी के कठलग गांव में नकदी और गहने चोरी
Updated Mon, 27 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भराड़ी के कठलग गांव में नकदी और गहने चोरी
वारदात के दिन घर वाले थे घर से बाहर, वापस आने पर चला पता
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर जिला के भराड़ी थाना के तहत आने वाले गांव कठलग डाकखाना हटवाड़ में चोरों ने हजारों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। घटना का पता तब चला जब परिवार वाले घर पहुंचे और उन्होंने सामान इधर-उधर देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित विद्यासागर पुत्र स्वर्गीय रामलाल गांव कठलग ने बताया कि वह घर से बाहर रहते हैं व यहां पर कभी-कभी आते हैं। जब वह सुबह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे खुले हुए थे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। जब उन्होंने घर की जांच की तो 18 हजार रुपये की नकदी व कुछ गहने गायब थे। गायब हुए गहनों की कीमत 50 हजार रुपये है। चोरों ने अलमारियों व पेटियों के ताले तोड़ कर सामान को चुराया है।
बाद में घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद भराड़ी थाना से एक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घर का मुआयना किया जिसकेे बाद घर के अंदर से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने चोरी के मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
----------------
...खेमराज शर्मा।