{"_id":"5b82b5be42c792464d1bb632","slug":"171535292862-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में बंधी बकरियों को तेंदुए ने मार गिराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुशाला में बंधी बकरियों को तेंदुए ने मार गिराया
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पशुशाला में बंधी बकरियों को तेंदुए ने मार गिराया
लोगों ने की वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी विस क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायत के कुटैहला के गांव धारभरथा में इन दिनों तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। तेंदुआ गोशाला में बंधी बकरियों को भी अपना शिकार बना रहा है। जबकि घास चरने वाली बकरियों का भी शिकार कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ कर इसके आतंक से छुटकारा दिलवाया जाए।
जानकारी के अनुसार गांव धारभरथा में कलपती देवी पत्नी महेंद्र सिंह की पशुशाला में बकरियां बंधी हुई थीं। तेंदुए ने देर रात गोशाला में घुस कर वहां पर बंधी दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ दोनों बकरियों को मार कर अपने साथ ले गया। जबकि इसी गांव के दो अन्य लोगों की बकरियों पर भी तेंदुए ने हमला किया है। इन बकरियों पर तेंदुए ने हमला तब किया जब यह घास चर रही थीं। उनकी बकरियों को भी तेंदुए ने मार गिराया है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए के आतंक से निजात दिलवाई जाए।
---------------
...तरूणेश शर्मा।